शेयर मंथन में खोजें

नोकिया (Nokia) ने लूमिया 625 (Lumia 625) स्मार्टफोन बाजार में उतारा

नोकिया (Nokia) ने लूमिया (Lumia) श्रेणी में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है।  

कंपनी ने भारतीय बाजार में लूमिया 625 (Lumia 625) स्मार्टफोन उतारा है। लूमिया 625 में 4.7 इंच की डिसप्ले स्क्रीन है। यह विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ 8 जीबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में वीजीए फ्रंट-फेसिंग शूटर के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। यह स्मार्टफोन संतरी, पीले, गहरे हरे, सफेद और काले रंगों में मौजूद है। 
इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख