शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग (Samsung) जल्द उतारेगा गैलेक्सी नोट 3 (Samsung Galaxy Note 3)

दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) सितंबर के अंत तक बाजार में अपना बहुतप्रतीक्षित टैबलेट उतार सकती है। 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 (Samsung Galaxy Note 3) टैबलेट को 149 देशों में पेश किया जायेगा। टैबलेट में 5.7 इंच की सुपर अमोल्ड स्क्रीन लगी है। यह एंड्रॉयड के 4.3 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

यह 8.3 एमएम पतला और 168 ग्राम हल्का है। इसमें उच्च सीआरआई एलईडी फ्लैश के साथ 13 एमपी के रियर कैमरा के साथ 2 एमपी का फ्रंट कैमरा, 3जीबी रैम और 32 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 62 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
टैबलेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर और 1.9 गीगाहर्ट्ज ओक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है, इसके साथ-साथ 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रोयूएसबी 2.0 और एनएफसी की कनेक्टिविटी की सुविधा दी गयी है। यह बाजार में गहरे काले, सफेद और गुलाबी इन तीन रंगों में मौजूद होगा। 
गैलेक्सी नोट 3 के साथ एस पेन (S Pen) की सुविधा भी दी गयी है, जिससे यूजर्स को लिखने और ब्राउजिंग में मदद मिलेगी। 
गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में जर्मनी में आयोजित आईएफए (IFA) उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक प्रदर्शनी में अपने इस उत्पाद को पेश किया।
खबर है कि कंपनी भारत में गैलेक्सी नोट 3 को 25 सितंबर को उतार सकती है। हालाँकि अभी कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2013)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!