शेयर मंथन में खोजें

लेनोवो (Lenovo) के नये स्मार्टफोन बाजार में

लेनोवो (Lenovo) ने भारतीय बाजार में नये स्मार्टफोन पेश किये हैं। 

कंपनी ने अपनी ए सीरीज के तहत ए269आई (A269i), ए369आई (A369i), ए516 (A516) और ए850 (A850) नाम से चार स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। इन सभी स्मार्टफोन में लेनोवो ए850 सबसे अधिक महँगा है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है। वहीं, ए516 की कीमत 10,999 रुपये और ए369आई की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। लेनोवो ए269आई इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 5,499 रुपये है।

ये सभी स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। लेनोवो ए850 में 5.5 इंच का डिसप्ले लगा है। 1.3गीगाहर्ट्ज क्वैडकोर प्रोसेसर के साथ इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। इसमें 4जीबी की इंटर्नल स्टोरेज मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं, ए516 स्मार्टफोन में 4.5 इंच का डिसप्ले है। 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 4जीबी इंटर्नल स्टोरेज मेमोरी और 1.3 गीगाहर्ट्ज का ड्यूल कोर प्रोसेसर लगा है।

लेनोवो ए369आई में 4 इंच का डिसप्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर, 512एमबी रैम और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है।

लेनोवो ए269आई में 3.5 इंच का डिसप्ले लगा है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज का ड्यूल कोर प्रोसेसर और ड्यूल सिम की सुविधा दी गयी है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2013) 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!