शेयर मंथन में खोजें

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का विंडोज 8.1 (Windows 8.1) बाजार में

स़ॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है।  

कंपनी ने दुनियाभर के बाजारों में अपना बहुचर्चित ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8.1 (Windows 8.1) पेश किया है।  कंपनी ने विंडोज 8 में ही कई बदलाव कर इसे नये ऐप्स के साथ तैयार किया है।
गौरतलब है कि विंडोज 8 में हटाये गये स्टार्ट बटन को वापस लगाया गया है।
इसके फीचर्स की बात करें तो स्टार्ट बटन की वापसी के अलावा इसमें डेस्कटॉप मोड प्रणाली, कीबोर्ड शॉर्टकट की सुविधा दी गयी है। इस वजह से अलग-अलग भाषाओं और नंबरों को लिखने के लिए ऑनस्क्रीन कीबोर्ड को टॉगल करने की झंझट भी खत्म हो गयी है। विंडोज 8.1 में सभी एप्लिकेशन बेहतर तरीके से अपग्रेडेड हैं। इसमें वेब ब्राउजिंग के इस्तेमाल को आसान बनाया गया है। 
इसमें सबसे बड़ा बदलाव स्नैप व्यू फीचर का विस्तार है, जिसके जरिये एक ही समय में स्क्रीन में ढेरों ऐप्स खोले जा सकते हैं।  इसकी खासियत पीसी पर लगा कैमरा है, जिसे हाथ के इशारे से ही पन्ने पलटने का संकेत मिलता है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2013) 

 
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख