शेयर मंथन में खोजें

ऐप्पल (Apple) : आईफोन 5एस (Iphone 5S), आईफोन 5सी (Iphone 5C) भारत में

ऐप्पल (Apple) ने अपने बहुप्रतीक्षित आईफोन भारतीय बाजार में पेश किये हैं। ऐप्पल का आईफोन 5एस (Iphone 5S) और आईफोन 5सी (Iphone 5C) को आकर्षक रंगों में पेश किया गया हैं।

ऐप्पल आईफोन 5एस में 4 इंच का डिस्प्ले लगा है। इसमें ड्यल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इमेज सेंसर के साथ इसमें रियर कैमरे की सुविधा भी दी गयी है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिसे कंपनी ने टचआईडी का नाम दिया है। इसका इस्तेमाल आईफोन 5एस को अनलॉक करने के लिए किया जाता है। आईफोन 5एस के 16 जीबी मॉडल की कीमत 53,500 रुपये, 32 जीबी के लिए 62,500 रुपये और 64 जीबी की कीमत 71,500 रुपये रखी गयी है। 

दूसरी तरफ, आईफोन 5सी में भी 4 इंच का एलईडी आईपीएस डिस्प्ले लगा है। यह ऐप्पल के ए6 चिपसेट की मदद से आईओएस 7 पर चलता है। इसे पोलीकार्बोनेट से तैयार किया गया है। एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है।

आईफोन 5एस के 16 जीबी मॉडल की कीमत 41,900 रुपये और 32 जीबी की कीमत 53,500 रुपये है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2013)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!