शेयर मंथन में खोजें

लेनोवो (Lenovo) : योगा टैबलेट (Yoga Tablet) बाजार में पेश

लेनोवो (Lenovo) ने बाजार में दो नये एंड्रॉयड टैबलेट उतारे हैं। 

कंपनी के योगा टैबलेट 8 (Yoga Tablet 8) में 8 इंच का डिसप्ले लगा हुआ है, जबकि योगा टैबलेट 10 (Yoga Tablet 10) में 10 इंच की स्क्रीन लगी है।

ये टैबलेट एंड्रॉयड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। इनमें 1.2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 1.6 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरे के साथ-साथ 16 जीबी की स्टोरेज मेमोरी की सुविधा दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो ने इन टैबलेट को 16 जीबी और 32 जीबी इन दो रूपों में पेश किया है, लेकिन कंपनी ने भारतीय बाजार में अभी सिर्फ 16 जीबी वेरिएंट को ही पेश किया है। इनकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये से लेकर 28,999 रुपये के बीच रखी गयी है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!