शेयर मंथन में खोजें

माइक्रोमैक्स (Micromax) का सस्ता स्मार्टफोन बाजार में

माइक्रोमैक्स (Micromax) ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन उतारा है। 

माइक्रोमैक्स ने कैनवास सीरीज में ड्यूल सिम बोल्ट ए61 (Bolt A61) स्मार्टफोन को पेश किया है। बोल्ट ए61 में 4 इंच का टचस्क्रीन लगा है। यह एंड्रॉयड 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 256 एमबी रैम और 512 एमबी की इंटर्नल मेमोरी लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से स्मार्टफोन में 2जी, 3जी, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी की सुविधा दी गयी है। इसमें 2 एमपी का रियर कैमरा और एक वीजीए फ्रंट कैमरा भी लगा है। इसकी शुरुआती कीमत 4,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 2 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख