शेयर मंथन में खोजें

जोलो (Xolo) का नया टैबलेट भारत में

जोलो (Xolo) भारतीय बाजार में नया टैबलेट पेश करने जा रही है। 

टेगरा नोट (Tegra Note) टैबलेट कंपनी का पहला टैबलेट है, जिसे क्वैड-कोर एनवीडिया टेगरा चिपसेट के साथ भारत में पेश किया जायेगा।

यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज एनवीडिया टेगर, ए15 प्रोसेसर, 7 इंच की एलसीडी टचस्क्रीन, 5 एमपी का प्राइमरी कैमरा और 0.3 एमपी का सेकेंडरी कैमरा लगा है।

इसके साथ ही 1 जीबी रैम और 16 जीबी की सुविधा दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गयी है।

कंपनी का यह टैबलेट गूगल (Google) के नेक्सस टैबलेट (Nexus Tablet) को सीधे तौर पर टक्कर देगा। सोमवार 16 दिसंबर को इसे भारतीय बाजार में उतारे जाने की संभावना है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये होने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2013)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!