शेयर मंथन में खोजें

तोसिबा (Toshiba) : नये लैपटॉप बाजार में पेश

तोसिबा (Toshiba) ने भारतीय बाजार में नये उत्पाद पेश किये हैं।  

कंपनी ने अपने सैटेलाइट सीरीज में 18 नये लैपटॉप पेश किये हैं। इनमें पी, सी, एल, एस और यू40 रेंज के नोटबुक शामिल हैं। ये सभी उत्पाद विंडोज 8.1 (Windows 8.1) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।

पी सीरीज के तहत दो नोटबुक हैं, जिनमें 2 जीबी एनवीआईडीआईए जीईफोर्स जीपीयू लगाया गया है। इनमें 4 जीबी रैम, 1.6 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 8 जीबी की इंटर्नल मेमोरी है। यह चौथी पीढ़ी के इंटेल कोर आई7-4500यू प्रोसेसर पर चलता है। इनकी कीमत 63,375 रुपये और 76,660 रुपये रखी गयी है।

सी सीरीज के तहत शामिल किये गये लैपटॉप बहुत हल्के है और इनका वजन सिर्फ 2.3 किलोग्राम है। इनमें 15.6 इंच की स्क्रीन लगी है। इसमें 24.730 रुपये से लेकर 45,160 रुपये तक की कीमत के लैपटॉप है।
तोसिबा सैटेलाइट एल सीरीज में शामिल लैपटॉप में 15.6 इंच का सुपरव्यू एलई़डी बैकलिट डिसप्ले लगा है। इसमें 4 जीबी रैम लगी है। इनकी कीमत 42,575 और 42,295 रुपये की रेंज शामिल है।
तोसिबा सैटेलाइट एस सीरीज में शामिल लैपटॉप में 15.6 इंच का एचडी सुपरव्यू एलईडी बैकलिट डिसप्ले लगा है। इसमें 4जीबी की रैम लगी है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख