शेयर मंथन में खोजें

पैनासोनिक (Panasonic) : पी31 (P31) ड्यूल सिम स्मार्टफोन पेश

पैनासोनिक (Panasonic) ने अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा है।

पैनासोनिक पी31 (P31) ड्यूल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5 इंच के डिसप्ले के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर लगा है। वहीं 8 एमपी के ऑटोफोकस रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा भी लगा है।

ड्यूल सिम स्मार्टफोन क्वैड बैंड जीएसएम, एचएसपीए+, वाई-फाई को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ 4.0, आरडीएस के साथ एफएम रेडियो, ए-जीपीएस सपोर्ट के साथ जीपीएस लगा है। यह काले और सफेद इन दो रंगों में मौजूद है।

इसकी शुरुआती कीमत 11,990 रुपये रखी गयी है। मार्च 2014 के दूसरे सप्ताह में यह बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख