शेयर मंथन में खोजें

स्पाइस (Spice) : स्टेलर 360 (Steller 360) स्मार्टफोन बाजार में

स्पाइस (Spice) ने स्टेलर (Stellar) सीरीज के तहत बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है।

स्पाइस स्टेलर 360 (Steller 360) स्मार्टफोन एक क्यूडब्लूईआरटीवाई स्मार्टफोन है। इसे पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को विशेष रूप से ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

ड्यूल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज ड्यूल-कोर प्रोसेसर, 3.5 इंच डिसप्ले, 3.2 एमपी रियर कैमरा, 1.3 एमपी फ्रंट कैमरा, 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप्प, बीबीएम, ओपेरा, ट्विटर जैसे ऐप्स प्री-लोडिड है। इसमें 3जी और वाई-फाई की सुविधा भी दी गयी है। इसकी शुरुआती कीमत 4,799 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 04 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!