शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग (Samsung) ने पेश किया नया गैलेक्सी जे4 कोर (Galaxy J4 Core)

दक्षिण कोरियाई तकनीकी कंपनी सैमसंग (Samsung) ने बाजार में अपना दूसरा एंड्रॉयड-गो स्मार्टफोन गैलेक्सी जे4 कोर (Galaxy J4 Core) पेश किया है।

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसमें मौजूद 6-इंच की टीएफटी डिस्प्ले है। सैमसंग के नये स्मार्टफोन का रेजोल्यूशन 720×1480 पिक्सेल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो-गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस मोबाइल को तीन रंगो में पेश किया गया है, जिसमें बीग, ब्लू और ब्लैक शामिल हैं। हालाँकि अभी इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालाँकि इस फोन में केवल 1 जीबी रैम दी गयी है।
कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी जे4 कोर स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। वही पावर के लिये फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गयी है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख