शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने उतारा सुप्रो वैन और सुप्रो मैक्सी ट्रक

वाहन निर्माता कंपनी हिंद्रा ऐंड महिंद्रा वैन बाजार में उतर गयी है। कंपनी ने सुप्रो सीरीज के तहत आठ सीटर सुप्रो वैन और माल ढुलाई के लिए सुप्रो मैक्सी ट्रक पेश किया।

सुप्रो वैन की कीमत 4.38 लाख रुपये (ठाणे, एक्स शोरूम) और सुप्रो मैक्सी ट्रक की 4.25 लाख रुपये (ठाणे, एक्स शोरूम) है।

8 सीटर सुप्रो वैन को छोटे शहरों और कस्बों में पारिवारिक वाहन के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। कंपनी के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण शाह ने कहा कि सुप्रो मैक्सी ट्रक लघु वाणिज्यिक वाहन है और इसेन दक्षिण अफ्रीका को भी एक्सपोर्ट करने की योजना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!