शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें बजाज फिनसर्व के शेयरों को खरीदें, होल्ड करें या बेचें?

एक निवेशक जानना है कि चाहते हैं कि बजाज फिनसर्व के शेयरों में आगे क्या होगा? बजाज फिनसर्व वर्तमान समय में एनबीएफसी (NBFC) सेक्टर का अग्रणी खिलाड़ी माना जाता है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बजाज फिनसर्व वर्तमान समय में एनबीएफसी (NBFC) सेक्टर का अग्रणी खिलाड़ी माना जाता है। कंपनी का प्राइस टू बुक वैल्यू लगभग 4x के आसपास है, जबकि ऐतिहासिक रूप से यह 5-6x तक जाता रहा है। सामान्यत: एनबीएफसी कंपनियों का मूल्यांकन 2.5x से 3x तक होता है और प्रीमियम कंपनियों को 3.5x से 4x तक का वैल्यूएशन मिलना सामान्य है। इसी आधार पर कहा जा सकता है कि मौजूदा स्तर पर बजाज फिनसर्व अपनी फेयर वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। इसका अर्थ है कि इसमें बड़े डाउनसाइड रिस्क की संभावना कम है।


(शेयर मंथन, 06 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख