शेयर मंथन में खोजें

गोल्ड ईटीएफ बना निवेशकों की पहली पसंद, फिजिकल गोल्ड से ज्यादा सुविधाजनक विकल्प

सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए गोल्ड ईटीएफ एक आसान और आधुनिक विकल्प बनकर उभरा है।

एबीपी कमोडिटी सिक्योरिटी की वंदना भारती का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में गोल्ड ETF के जरिए निवेश करना फिजिकल गोल्ड खरीदने की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक है। ईटीएफ में निवेश के लिए ज्वेलर के पास जाने की जरूरत नहीं होती और छोटी रकम से भी निवेश शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा शुद्धता, स्टोरेज और सुरक्षा जैसी चिंताओं से भी निवेशक मुक्त रहते हैं। हालांकि सोने की कीमतें फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक जोखिमों के बीच इसे सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि लंबी अवधि में सोना फिर से मजबूत रैली दिखा सकता है, इसलिए व्यवस्थित तरीके से निवेश जारी रखना समझदारी हो सकती है।

(शेयर मंथन, 05 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख