होटल सेक्टर को लेकर निवेशकों के बीच लगातार उत्साह बना हुआ है और इसी कड़ी में एक निवेशक ने सवाल किया कि क्या आईटीसी होलट को 10 साल के नजरिए से पोर्टफोलियो में रखा जा सकता है।
ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग (Tradeswift Broking) के निदेशक संदीप जैन (Sandeep Jain) का कहना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ITC Hotels एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। भारत में बढ़ती आय, घरेलू पर्यटन में तेजी, विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी सेवाओं की बढ़ती मांग होटल उद्योग के लिए मजबूत ग्रोथ ड्राइवर साबित हो रही है। होटल सेक्टर में प्रतिस्पर्धा जरूर बढ़ रही है, लेकिन मांग भी उसी गति से बढ़ रही है। जयपुर, उदयपुर, गोवा और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगातार नए होटल और रिसॉर्ट्स खुल रहे हैं, जो इस उद्योग की संभावनाओं को दर्शाता है। विशेष रूप से लग्जरी और प्रीमियम होटल सेगमेंट में मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे बड़ी और स्थापित कंपनियों को फायदा मिल सकता है।
आीटीसी होटल के अलावा होटल सेक्टर में कई अन्य कंपनियां भी निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। EIH Ltd. और Lemon Tree Hotels जैसी कंपनियों का भी उल्लेख किया, जिन्हें होटल उद्योग की दीर्घकालिक ग्रोथ स्टोरी का लाभ मिल सकता है। हाल के महीनों में होटल शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद इनमें कुछ करेक्शन देखने को मिला है। हालांकि विशेषज्ञ इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर के रूप में देखते हैं।
होटल, हॉस्पिटल और होम इम्प्रूवमेंट जैसे सेक्टर आने वाले वर्षों में भारत की खपत आधारित अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा बन सकते हैं। बढ़ती मध्यम वर्गीय आबादी, बेहतर जीवनशैली और यात्रा पर बढ़ता खर्च इन क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेगा। ऐसे में ITC Hotels जैसे मजबूत ब्रांड और व्यापक नेटवर्क वाली कंपनियां इस विकास का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में दिखाई देती हैं।
अगर किसी निवेशक का नजरिया 10 साल या उससे अधिक का है, तो विशेषज्ञ ITC Hotels को लेकर सकारात्मक रुख रखते हैं। उनका मानना है कि होटल उद्योग की दीर्घकालिक संभावनाएं मजबूत हैं और मौजूदा उतार-चढ़ाव के बावजूद यह सेक्टर भविष्य में निवेशकों को अच्छे रिटर्न देने की क्षमता रखता है। हालांकि निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना और जोखिम प्रोफाइल का आकलन करना जरूरी है।
(शेयर मंथन, 22 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


