शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर में मल्टीबैगर की उम्मीद क्यों नहीं? एक्सपर्ट ने बताया पावर सेक्टर का पूरा गणित

पावर सेक्टर को लेकर लंबे समय से निवेशकों में उत्साह बना हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर और बढ़ती बिजली की मांग जैसे विषय इस सेक्टर को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं।

हालांकि बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इन सकारात्मक पहलुओं के बावजूद टाटा पावर से अब मल्टीबैगर जैसे रिटर्न की उम्मीद करना उचित नहीं होगा। उनका कहना है कि यह सेक्टर अब पूरी तरह बाजार की नजर में आ चुका है और इसकी संभावनाएं काफी हद तक शेयर कीमतों में शामिल हो चुकी हैं। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि टाटा पावर पहले ही 35 से 40 रुपये से बढ़कर लगभग 480 रुपये तक का लंबा सफर तय कर चुका है। ऐसे में आने वाले समय में इसमें सीमित बढ़त की संभावना अधिक है। उनका मानना है कि यह शेयर अब लंबी छलांग लगाने के बजाय 'बाय ऑन डिप्स' और टैक्टिकल ट्रेडिंग के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यदि व्यापक बाजार का माहौल सुधरता है और निफ्टी में मजबूती आती है, तो टाटा पावर में 10–20% तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। लेकिन फिलहाल बहुत बड़े रिटर्न की अपेक्षा करने के बजाय निवेशकों को यथार्थवादी नजरिया अपनाने और प्रमुख सपोर्ट व रेजिस्टेंस स्तरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।


(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!