शेयर मंथन में खोजें

क्या कच्चे तेल की तेजी भारतीय बाजार के लिए खतरे की घंटी है?

ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 85–87 डॉलर प्रति बैरल के बीच बने रहने से भारतीय बाजार में चिंता बढ़ी हुई है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अभी शेयर बाजार ने तेल की इस तेजी को पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया है, बल्कि उसका असर धीरे-धीरे दिख सकता है। खासकर मुद्रा बाजार में इसकी प्रतिक्रिया अधिक स्पष्ट है, क्योंकि भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। यदि कच्चा तेल 80 डॉलर से ऊपर लंबे समय तक बना रहता है, तो महंगाई, चालू खाते के घाटे और रुपये पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, मजबूत क्रेडिट ग्रोथ और शुरुआती तिमाही नतीजों ने फिलहाल बाजार को कुछ सहारा दिया है।


(शेयर मंथन, 20 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!