शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) करेगा मल्टीकैप फंड के शुल्क में बदलाव

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) ने ऐक्सिस मल्टीकैप फंड (Axis Multicap Fund) के फंड मैनेजर और निकासी शुल्क में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

नये शुल्क में 12 महीनों के भीतर 10% से अधिक निवेश निकालने पर 1% का निकासी शुल्क लगाया जायेगा। वहीं इस फंड का प्रबंधन अब अकेले श्रेयश देवलकर करेंगे, जो कि अब तक इस योजना का प्रबंधन जिनेश गोपानी के साथ मिल कर रहे थे। गौरतलब है कि ये बदलाव 18 मई से लागू होंगे।
इसके अलावा 18 मई से ही ऐक्सिस म्यूचुअल फंड अपने ऐक्सिस एन्हैंस्ड आर्बिट्रेज फंड (Axis Enhanced Arbitrage Fund) का नाम कर बदल कर ऐक्सिस आर्बिट्रेज फंड (Axis Arbitrage Fund) करने जा रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख