शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) का एनएफओ (NFO) से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

खबरों के अनुसार ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) ने अपने नये ऐक्सिस इक्विटी हाइब्रिड फंड (Axis Equity Hybrid Fund) के एनएफओ (NFO) से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

ऐक्सिस इक्विटी हाइब्रिड फंड का एनएफओ आज 20 जुलाई को खुल कर 3 अगस्त को बंद होगा, जिसमें ऋण और मुद्रा बाजार उपकरणों के साथ इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा। संपत्ति आवंटन पर नजर डालें तो निवेशकों से जुटायी जानी वाली पूँजी में से 65-80% तक इक्विटी और 20-35% तक ऋण में लगायी जायेगी। फंड के प्रबंधक तेजी से बढ़ते क्षेत्रों से संबंधित शेयर चुनने के लिए एक मल्टी-कैप बॉटम-अप रणनीति अपनायेंगे।
ऐक्सिस इक्विटी हाइब्रिड फंड में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान होंगे। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर एक रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। इसमें 12 महीनों के भीतर 10% तक निवेश निकालने या निकाल कर कहीं और लगाने पर कोई निकासी शुल्क नहीं लगाया जायेगा। मगर शेष 90% पूँजी प्रभावित करने पर 1% शुल्क लगेगा। इस फंड का प्रदर्शन मानदंड क्रिसिल हाइब्रिड 35 + 65 एग्रेसिव इंडेक्स है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी