शेयर मंथन में खोजें

करन दत्ता (Karan Datta) ने दिया ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) से इस्तीफा

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) करन दत्ता (Karan Datta) ने इस्तीफा दे दिया है।

खबरों के अनुसार अब करन म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री से जुड़े नहीं रहेंगे। म्यूचुअल फंड उद्योग के दिग्गज रहे करन के पास वित्तीय उत्पादों की बिक्री और वितरण में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
करन दत्ता पिछले 8 सालों से ऐक्सिस म्यूचुअल फंड से जुड़े रहे हैं। ऐक्सिस म्यूचुअल फंड में शामिल होने से पहले उन्होंने गोल्डमैन सैक्स, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और बिड़ला लाइफस्टाइल डिस्ट्रीब्यूशन के साथ जुड़े रहे हैं।
जानकारों का मानना है कि करन ने खुदरा व्यापार में ऐक्सिस म्यूचुअल फंड का विस्तार करने और वितरण भागीदारों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने में अहम भूमिका निभायी है।
करन दत्ता वित्त में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन स्नातकोत्तर हैं। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख