शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) पेश करेगा ऐक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) ने एक नया फंड, ऐक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड (Axis Nifty 100 Index Fund), शुरू करने जा रहा है।

ऐक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड, जो कि एक ओपन एंडेड योजना है, का एनएफओ (NFO) 27 सितंबर को खुल कर 11 अक्टूबर को बंद होगा। इस योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये और एक रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है।
ऐक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड में निवेशक एकमुश्त (Lumpsum) निवेश के अलावा एसआईपी (SIP), एसटीपी और फ्लेक्स एसआईपी/एसटीपी के जरिये निवेश कर सकते हैं।
जानकारों के मुताबिक इंडेक्स फंड वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय फंड होते हैं और हाल के वर्षों में घरेलू निवेशकों का रुझान भी इन फंडों की तरफ बढ़ा है। ये फंड बाजार के किसी विशेष हिस्से में भाग लेने के लिए निवेशकों के लिए कम लागत वाला विकल्प होते है।
फंड का बेंचमार्क निफ्टी 100 (Nifty 100) इंडेक्स होगा, जिसमें 16 उद्योगों में फैली लार्ज कैप कंपनियाँ शामिल हैं। संपत्ति आवंटन पर गौर करें तो निवेशकों से जुटायी जानी वाली पूँजी में से 95-100% पूँजी निफ्टी 100 के शेयरों में निवेश की जायेगी, जबकि 0-5% तक पूँजी ऋण और मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश की जा सकती है। योजना में कोई निकासी शुल्क नहीं है। मगर निवेश के 7 दिनों के भीतर रिडीम करने पर 1% निकासी शुल्क लगेगा। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख