शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) ने किया आवासीय परियोजना में 65 करोड़ रुपये का निवेश

ऐक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Axis Asset Management Company) ने आदर्श डेवलपर्स (Adarsh Developers) द्वारा तैयार की जाने वाली एक सस्ते आवासों की परियोजना (Affordable Residential Project) में 65 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

फंड हाउस ने जिस आवासीय परियोजना में निवेश किया है, वह दक्षिण-पूर्व बेंगलूरु में स्थिति है। इस परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया जायेगा, जिसमें 600 से अधिक इकाइयाँ होंगी। इन इकाइयों की कीमत 30 से 47 लाख रुपये होगी।
गौरतलब है कि ऐक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ऐक्सिस बैंक और श्रोडर्स इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट (Schroders Investment Management) का संयुक्त उद्यम है। बेंगलूरु से पहले ऐक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने चेन्नई में स्थित अक्षय डेवलपर्स (Akshaya Developers) की एक आवासीय परियोजना में 60 करोड़ रुपये का निवेश किया था। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी