शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने नवंबर के दौरान कहाँ-कहाँ की खरीदारी-बिकवाली

नवंबर के दौरान एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अपने इक्विटी फंडों के पोर्टफोलिओ में कई कंपनियों के शेयरों की संख्या में खरीद-बिक्री के जरिये बदलाव किया।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई म्यूचुअल फंड की इक्विटी योजनाओं में अक्टूबर 2017 के आँकड़ों के अनुसार एनएचपीसी के महज 29,609 शेयर थे, जो नवंबर 2017 के आँकड़ों में बढ़ कर 1.59 करोड़ से अधिक हो गये। इस तरह नवंबर में इस फंड घराने ने एनएचपीसी के 1,59,05,292 शेयरों की खरीदारी की। इसी प्रकार रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, बीएचईएल, भारती इन्फ्राटेल, इन्द्रप्रस्थ गैस, कैमलिन फाइन, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईआरबी इन्फ्रा और एनटीपीसी ऐसे प्रमुख नाम हैं, जहाँ एसबीआई म्यूचुअल फंड ने नवंबर में खरीदारी की है।
दूसरी ओर शेयरों की संख्या के लिहाज से एसबीआई म्यूचुअल फंड ने सबसे अधिक बिक्री पेट्रोनेट एलएनजी के शेयरों में की है। इसने अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में पेट्रोनेट एलएनजी के शेयरों की संख्या 2.42 करोड़ से घटा कर 74.40 लाख कर ली है, यानी इसके 1.68 करोड़ से ज्यादा शेयर बेच दिये। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में इसने बिकवाली की, उनमें आईटीसी, हिंडाल्को, एसबीआई, ग्रीव्स कॉटन, केईसी इंटरनेशनल, डिविस लैब, गृह फाइनेंस, यस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख