शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड का एनएफओ (NFO) 20 मार्च को होगा बंद

एसीबआई (SBI) म्यूचुअल फंड का नया एनएफओ 20 मार्च 2018 को बंद होगा।

21 दिसंबर 2017 को खुले एसबीआई लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड (SBI Long Term Advantage Fund) - सीरीज 5 - प्लैन (जी) में न्यूनतम निवेश 500 रुपये रखा गया है। ग्रोथ श्रेणी वाले इस में फंड का उद्देश्य आयकर लाभ के साथ इक्विटी या इक्विटी संबंधित उपकरणों में 10 साल की अवधि में निवेश के जरिये पूँजी बढ़ाना है। एसबीआई का यह एनएफओ क्लोज एंडेड है।
इस योजना में 80% इक्विटी और बाकी 20% मुद्रा बाजार उपकरणों में निवेश किया जायेगा। रेग्युलर और डायरेक्ट योजनाओं के साथ इसमें ग्रोथ के अलावा लाभांश विकल्प की भी सुविधा है। साथ ही इसमें पैसा लगाने और निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। बता दें कि आर श्रीनिवासन इस योजना के फंड मैनेजर हैं, जो जून 2011 से एसबीआई फंड मैनेजमेंट में इक्विटी प्रमुख और इक्विटी वरिष्ठ फंड प्रबंधक हैं। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख