शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने एक नयी योजना, एसबीआई ईटीएफ क्वालिटी (SBI ETF Quality), शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड योजना होगी, जिसमें निवेशकों से जुटायी गयी पूँजी का 95% हिस्सा निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स (Nifty 200 Quality 30 Index) में निवेश किया जायेगा। बाकी शेष 5% मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों और लिक्विड म्यूचुअल फंड की इकाइयों में लगाया जायेगा।
फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। गौरतलब है इस योजना में निकासी शुल्क शून्य होगा। योजना का प्रदर्शन बेंचमार्क निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स रहेगा। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख