शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) : अश्विनी भाटिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने तत्काल प्रभाव से अश्विनी भाटिया (Ashwini Bhatia) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त कर दिया है।

भाटिया ने अनुराधा राव (Anuradha Rao) की जगह ली है, जिन्होंने बतौर डिप्टी एमडी फिर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का रुख किया है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड से जुड़ने से पहले भाटिया बैंक की क्रेडिट संरचना और प्रक्रियाओं में सुधार के प्रभारी थे। वे एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के अध्यक्ष और मुख्य संचालन अधिकारी (सीपीओ) तथा पूर्णकालिक निदेशक भी रह चुके हैं।
भाटिया ने 1985 में बतौर परिवीक्षाधीन अधिकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कदम रखा था। बैंक में अपने 33 सालों के कार्यकाल में उन्होंने कई अलग-अलग जिम्मेदारियाँ संभाली हैं।
30 जून 2018 तक एसबीआई म्यूचुअल फंड की औसत संपत्तियाँ 2,33,114 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयीं। (शेयर मंथन 06 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख