शेयर मंथन में खोजें

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने पेश की नयी योजना

सुंदरम म्यूचुअल फंड ने नयी योजना का बाजार में उतारा है।

सुंदरम फिक्स्ड टर्म प्लान एचएल एक नियत अवधि (क्लोड एंडेड) इनकम योजना है। यह योजना एनएफओ में आवेदन के लिए 16 जून से 27 जून 2016 तक खुली रहेगी। इस योजना में कोई एंट्री या एक्सिट लोड नहीं है। एनएफओ में आवेदन करने की न्यूनतम राशि 5,000 रुपये है। इस योजना का प्रदर्शन क्रिसिल शॉर्ट टर्म बॉन्ड फंड इंडेक्स के खिलाफ बेंचमार्क होगा। इस योजना के निधि प्रबंधक संदीप अग्रवाल है। इस निवेश योजना का उद्देश्य निवेश के माध्यम से आय उत्पन्न करने के लिए ऐसे ऋण / मुद्रा बाजार प्रपत्रों और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना है, जिनकी परिपक्वता संबंधित योजना की परिपक्वता की तारीख को या उससे पहले होने वाली हो। (शेयर मंथन, 18 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख