शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला एसएल टैक्स सेविंग्स फंड का होगा आदित्य बिड़ला एसएल टैक्स रिलीफ 96 फंड में विलय

सेबी के नये म्यूचुअल फंड वर्गीकरण मानदंडों का पालन करने के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life Mutual Fund) ने आदित्य बिड़ला एसएल टैक्स सेविंग्स फंड (Aditya Birla SL Tax Savings Fund) के आदित्य बिड़ला टैक्स रिलीफ 96 फंड (Aditya Birla SL Tax Relief ’96 Fund) में विलय करने का निर्णय लिया है।

ये दोनों फंड कर-बचत योजनाएँ (ईएलएसएस) हैं, जिसमें आय कर के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स घटाया जाता है। विलय योजना 21 मई प्रभावी होगी। आदित्य बिड़ला एसएल टैक्स रिलीफ '96 फंड इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी प्रतिभूतियों में 80-100%, जबकि डेब्ट और मनी मार्केट उपकरणों में 0-20% निवेश करना जारी रखेगा।
गौरतलब है कि 31 मार्च 2018 को आदित्य बिड़ला एसएल टैक्स सेविंग्स फंड की एयूएम 26 करोड़ रुपये और आदित्य बिड़ला टैक्स रिलीफ 96 फंड की एयूएम 5,523 करोड़ रुपये की रही। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी