शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफएल म्यूचुअल फंड (IIFL Mutual Fund) ने रखा नये फंड ऑफर से 2,000-2,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य

आईआईएफएल संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) ने अपने नये फंड ऑफर से 2,000-2,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

आईआईएफएल की नयी योजना में तीखी मंदी से सुरक्षा के लिए एक हेज (Hedge) रणनीति का इस्तेमाल किया जायेगा। कैपिटल एन्हेन्सर फंड सीरीज-1 (Capital Enhancer Fund-Series 1) के लिए 23 अप्रैल से 04 तक आवेदन किये जा सकते हैं। इस वार्षिक अंतराल योजना द्वारा इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा।
योजना अपनी लंबी पॉजीशन का बचाव निफ्टी-50 'पुट ऑप्शन' खरीद कर करेगी। इसमें ऑप्शन प्रीमियम पेड (Option Premium Paid) शुद्ध संपत्तियों के 8% से अधिक नहीं होगा। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी