शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2017-18 में छोटे शहरों में बढ़ी म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की माँग

भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (एम्फी) के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान देश के छोटे शहरों में म्यूचुअल फंड संपत्ति आधार 2016-17 की तुलना में 38% बढ़ कर 4.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

2017-18 में बी-15 शहरों की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 1.2 लाख करोड़ रुपये की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 4.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी, जो कि जानकारों के मुताबिक निवेशक जागरूक्ता अभियान और खुदरा निवेशकों के मजबूत सहयोग का असर है। साथ ही छोटे शहरों में निवेशकों ने अब सोना-चांदी या रियल एस्टेट की जगह वित्तीय संपत्तियों में निवेश करना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि म्यूचुअल फंड उद्योग में बी-15 शहरों में देश के शीर्ष-15 के बाद के शहर शामिल हैं। वर्तमान में म्यूचुअल फंड उद्योग के कुल एयूएम में छोटे शहरों की हिस्सेदारी 19% है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!