शेयर मंथन में खोजें

संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (Asset Management Companies) ने बतौर कमीशन किया 8,533 करोड़ रुपये का भुगतान

वित्त वर्ष 2017-18 में संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (Asset Management Companies) या एएमसी ने प्रमुख 980 म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) वितरकों को कमीशन के रूप में 8,533 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

म्यूच्यूअल फंड्स उद्योग संघ (ऐम्फी) के आँकड़ों के अनुसार यह रकम वित्त वर्ष 2016-17 में 732 वितरकों को दी गयी 5,000 करोड़ रुपये की कमीशन 70% से अधिक है।
इस दौरान म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) भी 18.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़ कर 23 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गयी। खास बात यह है कि वितरकों द्वारा कमायी गयी कमीशन कुल एयूएम के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ी है।
म्यूचुअल फंड वितरकों में एनजे इंडियाइन्वेस्ट ने सर्वाधिक 786.77 करोड़ रुपये बतौर कमीशन प्राप्त किये, जो 2016-17 में 442.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 78% अधिक है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने 396.51 करोड़ रुपये के मुकाबले 641.39 करोड़ रुपये, एसबीआई ने 178.79 करोड़ रुपये की तुलना में 212% अधिक 557.9 करोड़ रुपये, ऐक्सिस बैंक ने 248.53 करोड़ रुपये के मुकाबले 537.7 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक ने 279.68 करोड़ रुपये की तुलना में 470.28 करोड़ रुपये की कमीशन प्राप्त की। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख