शेयर मंथन में खोजें

वक्रांगी (Vakrangee) ने मिलाया रिलायंस निप्पॉन लाइफ (Reliance Nippon Life) से हाथ

तकनीकी कंपनी वक्रांगी (Vakrangee) ने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) वितरण के लिए रिलायंस निप्पॉन लाइफ (Reliance Nippon Life) के साथ साझेदारी की है।

करार के तहत वक्रांगी, रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) के साथ अपने आधुनिक केंद्रों से पूरे देश में म्यूचुअल फंड वितरण की पेशकश करेगी। साथ ही कंपनी रिलायंस म्यूचुअल फंड को असेवित और अधीनस्थ क्षेत्रों तक पहुँच बढ़ाने में भी मदद करेगी।
उधर बीएसई में वक्रांगी का शेयर 52.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 53.90 रुपये पर खुला है। साढ़े 10 बजे के करीब यह 0.25 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 52.20 रुपये पर है। वहीं रिलायंस निप्पॉन लाइफ 226.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 225.05 रुपये पर खुल कर 1.10 रुपये 0.49% की बढ़त के साथ 227.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख