शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफएल म्यूचुअल फंड ने किया अनूप माहेश्वरी को संयुक्त सीईओ और सीआईओ नियुक्त

आईआईएफएल म्यूचुअल फंड (IIFL Mutual Fund) ने अनूप माहेश्वरी (Anup Maheshwari) को संयुक्त सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और सीआईओ (मुख्य निवेश अधिकारी) नियुक्त किया है।

अनूप आईआईएफएल म्यूचुअल फंड में अपना कार्यभार मध्य अगस्त से संभालेंगे। आईआईएफएल म्यूचुअल फंड से जुड़ने से पहले आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र अनूप जुलाई 1997 से डीएसपी ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स में बतौर सीआईओ (इक्विटीज) कार्यरत रहे हैं।
निवेश में 24 सालों के अनुभवी अनूप माहेश्वरी ने एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट और ब्रिटिश फंड प्रबंधन फर्म 'चेसकर' के साथ भी काम किया है, जिसमें वे भारतीय इक्विटी में निवेश करने वाले तीन ऑफशोर फंडों का प्रबंधन करते थे।
अनूप माहेश्वरी आईआईएफएल में म्यूचुअल फंड के अलावा वैकल्पिक निवेश फंडों के लिए भी निवेश और रणनीति की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही उन पर कंपनी के तेज विकास, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और नयी निवेश रणनीति तैयार करने की भी जिम्मेदारी होगी। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख