शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफएल म्यूचुअल फंड (IIFL Mutual Fund) ने बढ़ाया इक्विटी फंड में निकासी शुल्क

आईआईएफएल म्यूचुअल फंड (IIFL Mutual Fund) ने आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड (IIFL Focused Equity Fund) में निकासी शुल्क बढ़ा कर 4% कर दिया है।

किसी निवेशक द्वारा आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड में 91 दिनों से पहले अपनी पूँजी निकालने पर 4% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। माना जा रहा है कि म्यूचुअल फंड उद्योग के जानकार आईआईएफएल म्यूचुअल फंड के इस फैसले से काफी हैरान हैं, क्योंकि आम तौर पर म्यूचुअल फंड योजनाओं में एक साल से पहले पूँजी निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जाता है।
जानकारों का मानना है कि आईआईएफएल म्यूचुअल फंड ने एचडीएफसी एसेट प्रबंधन कंपनी के आईपीओ में एंकर निवेशक श्रेणी में 1.73 लाख शेयर का भारी आवंटन मिलने के कारण यह फैसला लिया है। आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड में बढ़ा हुआ निकासी शुल्क 2 अगस्त से प्रभाव में आ चुका है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख