शेयर मंथन में खोजें

17 महीनों के निचले स्तर पर पहुँची म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) द्वारा शेयरों की खरीदारी

जुलाई 2018 में एक ओर जहाँ बाजार सूचकांक नये शिखर पर पहुँचे, वहीं दूसरी ओर म्यूचुअल फंडों द्वारा शेयरों में खरीदारी 17 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गयी।

बाजार नियामक सेबी (SEBI) के आँकड़ों के अनुसार जुलाई में इक्विटी फंड प्रबंधकों ने 4,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जो कि फरवरी 2017 के बाद सबसे कम है। वहीं जून में 9,200 करोड़ रुपये के मुकाबले जुलाई में फंड प्रबंधकों द्वारा शेयर खरीद 57% कम रही, जबकि 12,200 करोड़ रुपये के एक साल के मासिक औसत से यह 67% कम रहा।
जानकारों का मानना है कि इक्विटी योजनाओं में निवेश की गति के धीमा हो जाने के कारण शेयरों की खरीदारी में गिरावट आयी है। हालाँकि उम्मीद जतायी जा रही है कि आने वाले महीनों में निवेश में बढ़ोतरी होगी। जुलाई में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 6-6% मजबूत हुए हैं।
गौरतलब है कि अभी ऐम्फी (Association of Mutual Funds in India) ने अपने जुलाई आँकड़ें घोषित नहीं किये हैं। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख