शेयर मंथन में खोजें

जुलाई में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में आये 8.62 लाख नये निवेशक

जुलाई 2018 में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में 8.62 लाख नये निवेशकों ने निवेश किया।

इनमें लिक्विड फंड फोलियो का काफी योगदान रहा, क्योंकि जून इनमें कमी आयी थी। जुलाई में लिक्विड फंडों में 41,454 नये खाते खोले गये। बाजार नियामक सेबी के आँकड़ों के मुताबिक जुलाई समाप्ति पर म्यूचुअल फंड में निवेशकों के खातों की संख्या 7.55 करोड़ हो गयी, जो जून के मुकाबले 1.2% की अधिक है।
गौरतलब है कि फोलियो का अर्थ व्यक्तिगत निवेशक के खाते का है। हालाँकि एक निवेशक के कई खाते हो सकते हैं। इस बीच निवेशकों की इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) में रुचि बरकरार दिखी। विविध इक्विटी श्रेणी में पिछले महीने 7,30,754 निवेशक फोलियो जुड़े, जबकि इक्विटी-लिंक्ड सेविंग योजना खातों की संख्या में 1,10,534 का इजाफा हुआ। वहीं मूल्य में देखें तो निवेशकों ने म्यूचुअल फंड में जून के मुकाबले 28% अधिक 10,585 करोड़ रुपये का निवेश किया। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी