शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) शुरू करेगी म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कारोबार

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) को म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कारोबार शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

मुथूट फाइनेंस ने एएमसी (प्रबंधन अधीन संपदा) लाइसेंस के लिए पिछले साल मार्च में सेबी के पास आवेदन किया था। इस समय कंपनी के पास मुथूट सिक्योरिटीज नाम से एक म्यूचुअल फंड वितरण इकाई है।
बता दें कि सेबी के नियमों के मुताबिक म्यूचुअल फंड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए किसी कंपनी को 5 साल तक वित्तीय सेवा कारोबार में होना और 5 वर्ष के लिए उसकी शुद्ध संपत्ति का सकारात्मक होना जरूरी है। साथ ही कंपनी का नवीनतम वर्ष सहित पिछले 5 सालों में से 3 में मुनाफे में होना जरूरी है।
मुथूट फाइनेंस बाजार सूचकांकों बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर गोल्ड फाइनेंसिंग एनबीएफसी के रूप में सूचीबद्ध है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख