शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life Mutual Fund) ने माँगी सेबी की मंजूरी

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life Mutual Fund) ने एक नयी योजना शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

सेबी की मंजूरी लेकर आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ओवरनाइट फंड नामक नयी योजना शुरू करेगा। यह एक ओपन-एंडेड ऋण योजना होगी, जो एकदिनी प्रतिभूतियों में निवेश करेगी।
इस फंड में निवेशकों से जुटायी गयी 100% पूँजी उन ऋण और मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश की जायेगी। रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ इस फंड में ग्रोथ और डिविडेंड दोनों विकल्प हैं। इस योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ ओवरनाइट फंड में निकासी शुल्क शून्य रहेगा, जबकि इसका प्रबंधन कौस्तुभ गुप्ता (Kaustubh Gupta) करेंगे। इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट कौस्तुभ गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक के ट्रेजरी विभाग के मुद्रा बाजार प्रबंधक रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख