शेयर मंथन में खोजें

भारत में सोने की मांग में 18 फीसदी की गिरावट: WGC

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक चौथी तिमाही में भारत में सोने की मांग में 18 फीसदी की गिरावट देखी गई है। चौथी तिमाही में सोने की मांग 18 फीसदी घटकर 135.5 टन रही। जहां तक नेट बुलियन इंपोर्ट का सवाल है तो वह 314 टन से घटकर 132 टन रहा। ज्वेलरी के लिए सोने की मांग 26 फीसदी घटकर 94.2 टन रही।

 वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक चौथी तिमाही में गोल्ड रिसाइक्लिंग में तेजी देखी गई और यह 14.8 टन से बढ़कर 27.8 टन तक पहुंच गया। निवेश के बेहतर विकल्प के तौर पर सोना अपनी पहचान अभी भी बनाए हुए है। ऐसे में निवेश के लिए सोने की मांग 5 फीसदी बढ़कर 41.3 टन देखने को मिली। जहां तक सोने की कीमत का सवाल है तो औसत कीमत 5 फीसदी बढ़कर $1877/OZ रहा। सोने के चाहने वालों की संख्या केवल भारत में ही नहीं है।ऐसे में वैश्विक स्तर पर सोने की मांग 34 फीसदी बढ़कर 1234 टन रही। जहां तक सेंट्रल बैंक्स की ओर सोना खरीदने का सवाल है तो यह 29 फीसदी गिरकर 84 टन दर्ज हुआ। वैश्विक स्तर पर में गोल्ड ज्वेलरी की मांग 7% घटकर 474 टन रहा। खास बात यह देखने को मिली कि लोगों का रुझान ETF की बढ़ रहा है। ऐसे में देखा गया कि वैश्विक स्तर पर ईटीएफ (ETF) इनफ्लो 170 टन से बढ़कर 269 टन दर्ज किया गया। गोल्ड बार, क्वाइन्स की वैश्विक मांग 2 फीसदी घटकर 282 टन दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि निवेश के लिए वैश्विक स्तर पर सोने की मांग में 203 फीसदी तककी बढ़ोतरी देखने को मिली और यह बढ़कर 551 टन हो गया। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की आपूर्ति 4% बढ़कर 1156.6 टन रहा। (शेयर मंथन 28 अप्रैल 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख