शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

बाजार निचले स्तर से सुधरकर गिरावट पर बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। डाओ जोंस 385 अंक फिसलकर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक की 4 दिनों की तेजी पर भी विराम लगा है। यूरोप के बाजारों में कमजोरी देखने को मिली है। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्वक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

वैश्विक बाजारों के असर से नरमी के साथ खुलेंगे भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार (20 मार्च) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 92 अंकों की नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.54% की सुस्ती के साथ 17,070.0 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और यूरोप के अलावा आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख नजर आ रहा है।

बाजार निचले स्तर से सुधरकर बढ़त के साथ बंद

वैश्विक बाजारों के कारोबार में सुधार देखने को मिला। अमेरिकी बाजारों में शानदार उछाल देखा गया। डाओ जोंस 370 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। नैस्डैक पर लगातार चौथे दिन तेजी देखी गई और यह 2.5% ऊपर बंद हुआ। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को बचाने के लिए 11 अमेरिकी बैंकों ने बड़ा कदम उठाते हुए 3000 करोड़ डॉलर की पूंजी डालने का फैसला किया है।

भारतीय बाजार में धमाकेदार तेजी के आसार, सिंगापुर निफ्टी और वैश्विक बाजारों से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखरी कारोबार दिन शुक्रवार (17 मार्च) को धमाकेदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 114.5 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.67% की बढ़त के साथ 17,137 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार उठापटक के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद

अमेरिका के बाजारों में दबाव देखने को मिला। डाओ जोंस में 0.87% की गिरावट रही, वहीं नैस्डैक में 0.05% की मामूली बढ़त रही। वहीं एसऐंडपी (S&P) 500 में 0.7% की कमजोरी देखी गई। क्रेडिट सुईस से से जुड़े चिंता का बाजार पर असर दिखा।

सिंगापुर निफ्टी आज भी हरे निशान में, भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (16 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 35 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.21% की बढ़त के साथ 17,009 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

More Articles ...

Page 255 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख