शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी समेत वैश्विक बाजारों में हरियाली, भारतीय बाजार में गिरावट थमने के आसार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (15 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 91.5 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.53% की बढ़त के साथ 17,203 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (14 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार प्री ओपनिंग में तीखी गिरावट के साथ खुले। हालाँकि शुरुआती कारोबार में ही खरीदारी आने से बाजार का मूड साकारात्मक होता नजर आया। मगर कुछ ही समय में बाजार बिकवाली के दबाव में टूटते हुए लाल निशान में पहुँच गये। पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और शाम तक बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 111 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.65% टूट कर 17,043.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 337.66 अंक लुढ़क गया और 0.58% की गिरावट के साथ 57,900.19 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। जापान के निक्केई में 75.97 अंको की तेजी के साथ 0.28% की उछाल दिखाई दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 425.08 अंकों की बढ़त है और यह 2.21% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 43.36 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 1.85% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 23.89 अंकों की तेजी है और यह 0.74% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (14 मार्च) को सभी प्रमुख बाजार एसवीबी के झटके से उबरते नजर आये और एक से दो फीसदी तक की उछाल के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 88.48 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 1.16% की बढ़त के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.82% की उछाल के साथ 7,141.57 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.79% की तेजी आयी और यह 273.36 अंक जोड़कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार मंगलवार (14 मार्च) को एक से दो फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 336.26 अंक की उछाल आयी और यह 1.06% की बढ़त के साथ 32,155.40 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक कंपोजिट सर्वाधिक 2.14% की उछाल के साथ 239.31 अंक की तेजी के साथ 11,428.15 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 64.80 अंक या 1.68% जोड़कर 3,920.56 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख