शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोल इंडिया, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, फोर्टिस, एचडीएफसी बैंक और विप्रो

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कोल इंडिया, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, फोर्टिस, एचडीएफसी बैंक और विप्रो शामिल हैं।

कोल इंडिया - फरवरी में कोल इंडिया ने 5.44 करोड़ टन कोयले का उत्पादन और 4.99 करोड़ टन की बिकवाली की।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - कंपनी को एनएचएआई से 897 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
रिलायंस इन्फ्रा - रिलायंस इन्फ्रा की बोर्ड बैठक 07 मार्च को होगी, जिसमें क्यूआईपी के माध्यम से धन जुटाने पर विचार किया जायेगा।
फोर्टिस - फोर्टिस को एसएफआईओ से 9 मार्च तक कुछ जानकारी और दस्तावेज जमा करने के लिए पत्र मिला है।
पंजाब नेशनल बैंक - आंतरिक लेखा परीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
इलाहाबाद बैंक - पीएनबी धोखाधड़ी में बैंक का 36.68 करोड़ डॉलर का एक्सपोज़र है।
केनरा बैंक - सरकार द्वारा 4,865 करोड़ रुपये के निवेश को बैंक ने हरी झंडी दिखायी।
लौरस लैब - कंपनी को इकाई 2 के लिए शून्य ऑबजर्वेशन के साथ 483 प्राप्त हुई।
पिरामल एंटरप्राइजेज - पिरामल एंटरप्राइजेज ने विभिन्न असेट्स और लायबिलिटीज को सहायक कंपनी को 1.729.48 करोड़ रुपये में हस्तांतरित करने की मंजूरी दी।
ग्लेनमार्क फार्मा - एसऐंडपी ने कंपनी की रेटिंग नकारात्मक से स्थिर की।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी की फरवरी बिक्री में 20% की बढ़त दर्ज की गयी।
एचडीएफसी बैंक - बैंक शेयर बिक्री के जरिये 250 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रहा है।
विप्रो - कंपनी अमेरिका के डेनिम ग्रुप में 33% हिस्सेदारी खऱीदेगी। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख