शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : केनरा बैंक, भारती एयरटेल, फेडरल बैंक, ग्रेफाइट इंडिया, जेबीएम ऑटो और गोदरेज एग्रोवेट

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें केनरा बैंक, भारती एयरटेल, फेडरल बैंक, ग्रेफाइट इंडिया, जेबीएम ऑटो और गोदरेज एग्रोवेट शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज हिंदुस्तान शुगर, हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन, जेके सीमेंट, ओमैक्स ऑटो, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, एबॉट इंडिया, क्यूपिड, जेके पेपर, पोलारिस कंसल्टिंग और साउथ इंडियन बैंक
केनरा बैंक - प्रावधानों में तीखी वृद्धि से बैंक का शुद्ध घाटा 4,859 करोड़ रुपये हो गया।
जेबीएम ऑटो - कंपनी ने जय भारत मारुति और ओगिहारा (थाईलैंड) के साथ करार किया।
फेडरल बैंक - बैंक और इसकी इकाई ने इक्विटी शेयर जारी करने के लिए करार किया।
सिकाल लॉजिस्टिक्स - सिकाल लॉजिस्टिक्स ने सिकाल आयरन ओर टर्मिनल्स में एलऐंडटी इन्फ्रा की 11% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार को मंजूरी दी।
ग्रेफाइट इंडिया - कंपीन ने 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 453.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
यूको बैंक - बैंक 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,134 करोड़ रुपये के घाटे में रहा।
देना बैंक - आऱबीआई ने देना बैंक पर नये ऋण जारी करने के साथ नयी भर्ती करने पर पाबंदी लगायी।
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स - अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 389.81 करोड़ रुपये के कुल तीन ठेके मिले हैं।
गोदरेज एग्रोवेट - गोदरेज एग्रोवेट ने गोदरेज टायसन फूड्स में हिस्सेदारी 49% से बढ़ा कर 49.90% की।
भारती एयरटेल - रिलायंस जियो ने ऐप्पल वॉच सर्विस पर एयरटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज की। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख