शेयर मंथन में खोजें

बीएसई स्टार एमएफ (BSE Star MF) ने अप्रैल में की 42.6 लाख लेन-देन

बीएसई (BSE) के म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) प्लेटफॉर्म बीएसई स्टार एमएफ (BSE Star MF) से अप्रैल में 42.6 लाख सौदे हुए।

एशिया के के सबसे पुराने एक्सचेंज ने यह घोषणा की है।
एक अनुमान के मुताबिक बीएसई स्टार एमएफ का कुल म्यूचुअल फंड सौदों का 20% और म्यूचुअल फंड उद्योग के सभी नये ग्राहकों का 40% हिस्सा है।
खबरों के अनुसार बीएसई स्टार एमएफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान (Ashish Kumar Chauhan) के मुताबिक बीएसई स्टार एमएफ ने पिछले 10 वर्षों में हर साल लगातार 100% की सालाना वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह इन्ट्रा-डे व्यापार और सट्टेबाजी में पड़ने के बजाय निवेशकों को अपनी पूँजी बढ़ाने में मदद करने और भारत में संपदा निर्माण करने के लिए बीएसई की क्षमता का प्रमाण है। (शेयर मंथन, 04 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख