शेयर मंथन में खोजें

मई में इन पाँच क्षेत्रों में आयी सबसे अधिक म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) पूँजी

बाजार नियामक सेबी (SEBI) के आँकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) का रुझान बैंकों की ओर बना हुआ है।

अच्छा विकास नजरिया, लाभप्रदता और पूँजी अनुपात को देखते हुए म्यूचुअल फंड बैंकों को तरजीह दे रहे हैं। मई में म्यूचुअल फंडों ने सर्वाधिक एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) 24.46% बैंकिंग सेक्टर में लगायी। पिछले महीने 43 म्यूचुअल फंडों ने बैंकिंग सेक्टर में 2,74,724 करोड़ रुपये निवेश किये, जबकि अप्रैल में यह आँकड़ा 23.62% (2,57,757 करोड़ रुपये) और मई 2018 में 19.99% (1,89,559 करोड़ रुपये) था।
बैंकों के बाद म्यूचुअल फंडों ने जिन सेक्टरों में सर्वाधिकक एयूएम डाली उनमें वित्तीय शेयर (1,07,251 करोड़ रुपये), सॉफ्टवेयर (95,367 करोड़ रुपये), कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल (80,237 करोड़ रुपये) और पेट्रोलियम (62,065 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
गौरतलब है कि म्यूचुअल फंड उद्योग की एयूएम मई 2019 में बढ़ कर 26 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँच गयी है। मई में म्यूचुअल फंड एयूएम 76,990 करोड़ रुपये बढ़ कर 25.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। हालाँकि अप्रैल के मुकाबले म्यूचुअल फंड निवेश में गिरावट आयी है। अप्रैल में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। (शेयर मंथन, 14 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख