शेयर मंथन में खोजें

26 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँची म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की एयूएम

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) मई 2019 में बढ़ कर 26 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँच गयी है।

मई में म्यूचुअल फंड एयूएम 76,990 करोड़ रुपये बढ़ कर 25.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। हालाँकि अप्रैल के मुकाबले म्यूचुअल फंड निवेश में गिरावट आयी है। अप्रैल में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।
गौरतलब है कि एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) की चमक कम हुई है। ऐम्फी (AMFI) के आँकड़ों के मुताबिक अप्रैल में 8,238 करोड़ रुपये के मुकाबले मई में एसआईपी के जरिये 8,183 करोड़ रुपये का निवेश आया। वहीं लिक्विड और मुद्रा बाजार फंडों में भी 96,000 करोड़ रुपये के मुकाबले 72,478 करोड़ रुपये का निवेश ही आया। हालाँकि इक्विटी योजनाओं में 4,300 करोड़ रुपये की तुलना में 16% की बढ़ोतरी के साथ 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी आयी।
आय\ऋणों फंडों में 1,20,920 करोड़ रुपये के मुकाबले 42% कम 70,119 करोड़ रुपये, ग्रोथ / इक्विटी ओरिएंटेड योजनाओं में 4,609 करोड़ रुपये के मुकाबले 17% अधिक 5,408 करोड़ रुपये और इक्विटी सेविंग्स योजनाओं में 814 करोड़ रुपये की निकासी हुई। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!