शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ने खरीदे अल्केम लैब के 538 करोड़ रुपये के शेयर

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life Mutual Fund) ने अल्केम लैब (Alkem Lab) के लैब 538 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

इन म्यूचुअल फंडों ने दवा कंपनी के इन शेयरों को खुले बाजार में खरीदा है। खबरों के अनुसार एनएसई (NSE) के आँकड़ों के अनुसार एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अल्केम लैब के 24 लाख शेयर और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने 7.5 लाख शेयरों को 1,708.45 रुपये के भाव पर खरीदा।
एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा खरीदे गये शेयरों का मूल्य 410.02 करोड़ रुपये है, जबकि आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने 128.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
उधर बीएसई में अल्केम लैब का शेयर 1,750.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज वृद्धि के साथ 1,757.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,780.00 रुपये तक ऊपर गया है। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 26.40 रुपये या 1.51% की वृद्धि के साथ 1,776.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 21,240.12 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 2,265.00 रुपये और निचला स्तर 1,660.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख