शेयर मंथन में खोजें

सैमको सिक्योरिटीज (Samco Securities) को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सेबी की मंजूरी

खबरों के अनुसार सैमको सिक्योरिटीज (Samco Securities) को म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कारोबार के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

सेबी की मंजूरी मिलने से सैमको सिक्योरिटीज संपत्ति प्रबंधन कंपनी शुरू कर सकेगी। इससे पहले सेबी ने मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट (Trust Investment) को म्यूचुअल फंड व्यवसाय शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखायी थी।
खबर है कि मुथूट फाइनेंस हिस्सेदारी खरीदने के लिए कुछ फंड हाउसों से बातचीत कर रही है। मगर ट्रस्ट इन्वेस्टमें के संबंध में कोई खबर नहीं है। सैमको सिक्योरिटीज ने जून 2018 में सेबी से संपर्क किया था। जिमीत मोदी (Jimeet Modi) द्वारा शुरू की गयी सैमको सिक्योरिटीज जेरोधा (Zerodha) जैसी ऑनलाइन डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म है। मुम्बई स्थित कंपनी की रैंक एमएफ (Rank MF) नाम से ऑनलाइन म्यूचुअल फंड वितरण इकाई भी है।
फ्रंटलाइन कैपिटल (Frontline Capital), कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग (Karvy Stock Broking) और एनजे इंडिया (NJ India) म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख