शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती से निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना रहा : अखिल चतुर्वेदी

म्यूचुअल फंडों में निवेश के बारे में एम्फी (AMFI) के आँकड़ों पर मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर (सीबीओ) अखिल चतुर्वेदी का कहना है कि जनवरी में हल्के उतार-चढ़ाव के बावजूद मासिक आधार पर शेयर बाजार सपाट बंद हुए। इक्विटी फंड योजनाओं में पूँजी प्रवाह में तेजी देखने को मिली और यह दिसंबर 2023 में 16,997 करोड़ रुपये के मुकाबले जनवरी 2024 में लगभग 21,780 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुँच गयी।

मासिक आँकड़ों का विश्लेषण करते हुए चतुर्वेदी ध्यान दिलाते हैं कि इक्विटी योजनाओं को मिले पूँजी प्रवाह में क्षेत्रीय/थीम आधारित और स्मॉलकैप योजनाओं की मुख्य भागीदारी रही। इनका योगदान क्रमश: 4,804 करोड़ रुपये और 3,256 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इसमें पिछले महीने से कमी आयी है।
मल्टीकैप फंडों में भी महत्वपूर्ण बढ़त रही और इनका निवेश प्रवाह दिसंबर 2023 में लगभग 1,852 करोड़ रुपये के मुकाबले जनवरी 2024 में 3,038 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
इस महीने लार्जकैप श्रेणी ने सकारात्मक योगदान किया और दिसंबर 2023 में शुद्ध निकासी (नेट आउटफ्लो) के रुझान को पलट दिया है। चतुर्वेदी कहते हैं कि रुझान में यह बदलाव लार्जकैप बनाम मिडकैप और स्मॉलकैप के मूल्यांकनों में अंतर के अनुरूप है, जिससे लगता है कि भविष्य में लार्जकैप/फ्लेक्सीकैप योजनाएँ अधिक निवेश प्रवाह आकर्षित कर सकती हैं। हाइब्रिड श्रेणी में मल्टी एसेट फंडों (एमएएफ) ने 7,079 करोड़ रुपये का उल्लेखनीय निवेश प्रवाह देखा, जो पिछले महीने के 2,420 करोड़ रुपये से उल्लेखनीय वृद्धि है।

कुल मिलाकर, बाजार में लगातार मजबूती रहने से निवेशकों की धारणा में तेजी जारी रही। आम चुनाव से पहले बाजार और निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

(शेयर मंथन, 08 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख